फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फफूंद स्टेशन पर रुकेगी कानपुर-उधना पूजा स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्व के लिए रेलवे ने कानपुर सेंट्रल-उधना सूरत साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन का फफूंद स्टेशन पर ठहराव दिया है। इस निर्णय से दिबियापुर सहित आसपास के हजारों यात्रियों में खुशी है।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवम शर्मा ने यह जानकारी दी। गाड़ी संख्या 04167 कानपुर सेंट्रल-उधना पूजा स्पेशल दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक हर शुक्रवार को नौ फेरे लगाएगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से रात 10 बजे चलकर फफूंद स्टेशन पर रात 11:25 बजे पहुंचेगी। दो मिनट रुकने के बाद यह 11:27 बजे उधना के लिए रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04168 उधना-कानपुर सेंट्रल पूजा स्पेशल तीन अक्तूबर से 28 नवंबर तक हर शनिवार को चलेगी। यह उधना से रात 11:25 बजे चलकर फफूंद स्टेशन पर शाम 6:08 बजे पहुंचेगी। दो मिनट बाद यह कानपुर सेंट्रल के लिए रवाना होगी।
कोटा में पढ़ रहे सैकड़ों छात्रों तथा सूरत-उधना में काम करने वाले हजारों लोगों को सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी। इस पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच हैं, जिनमें आठ सामान्य, नौ स्लीपर, चार थर्ड एसी और एक सेकंड एसी कोच शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें