फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर से साढ़े तीन घंटे देरी से चली कानपुर टूंडला मेमू

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। पनकी धाम-भाऊपुर खंड में निर्माण कार्य के चलते रविवार को कानपुर टूंडला मेमू करीब सवा तीन घंटे देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। यह कानपुर से ही साढ़े तीन घंटा देरी से चली थी। फफूंद से टूंडला तक छोटे रेलवे स्टेशनों की यात्रा के लिए दिन भर में यही इकलौती मेमू ट्रेन है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के चलते रविवार को 04187 अप कानपुर टूंडला स्पेशल मेमू ट्रेन के दो घंटे देरी से चलने की सूचना यात्रियों को पहले ही दी गई थी। ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन पर अपने तय समय शाम चार बजकर 25 मिनट की बजाय लगभग सवा तीन घंटे देरी से करीब पौने आठ बजे पहुंची। यह ट्रेन फफूंद से टूंडला के बीच पाता,
अछल्दा, घसारा, साम्हों, इकदिल आदि छोटे-छोटे रेलवे स्टेशनों पर रुकती है। काफी संख्या में यात्री रेलवे स्टेशन फफूंद पर इंतजार करते नजर आए। इधर, दिल्ली की ओर जाने वाली 12311 हावड़ा कालका नेताजी एक्सप्रेस फफूंद रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय अपरान्ह दो बजकर 40 मिनट की जगह लगभग चार घंटा देरी से शाम लगभग साढ़े छह बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें