दिबियापुर। रेल प्रशासन ने यात्री गाड़ियों के संचालन में फेरबदल किया है। कानपुर सेंट्रल-अलीगण मेमू निरस्त किए जाने के साथ ही कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है।
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 04189/04190 कानपुर सेंट्रल-अलीगढ़ मेमू (रविवार को छोड़कर) 13 जनवरी से 31 जनवरी तक निरस्त रहेगी। तो वहीं गाड़ी संख्या 12312 कालका -हावड़ा आगामी 20 जनवरी को अपने निश्चित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग आदर्श नगर दिल्ली-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद स्टेशन के रास्ते से चलेगी। गाडी संख्या 18102 जम्मू तवी-टाटा नगर 20 जनवरी को अपने निश्चित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग आदर्श नगर दिल्ली-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद स्टेशन के रास्ते से चलेगी।
गाड़ी संख्या 15484 दिल्ली-अलीपुर 21 जनवरी को अपने निश्चित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग दिल्ली-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद स्टेशन के रास्ते से चलेगी। गाड़ी संख्या 14217 प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ 20 जनवरी को अपने निश्चित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग खुर्जा-मेरठ शहर-संहारनपुर-अंबाला कैंट स्टेशन के रास्ते से चलेगी।
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार