फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज सांसद ने पुस्तकालय भवन व चेंबर के लिए दिए 30 लाख

विज्ञापन
गरीबों को कंबल वितरित करते कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
तहसील सभागार में मंगलवार को तहसील बार एसोसिएशन द्वारा कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसमें कन्नौज सांसद ने तहसील परिसर में बने पुस्तकालय भवन को सही कराने के 10 लाख, अधिवक्ताओं के चेंबर बनाने के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

तहसील बार अध्यक्ष आनंद मोहन शर्मा व महामंत्री राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में बालमुकुंद व अन्य अधिवक्ताओं ने सांसद का स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्रार आफिस, चेंबर बनवाए जाने, पुस्तकालय भवन को सही कराने और फरियादियों के लिए रोडवेज बस स्टेशन की मांग की।
सांसद ने सीएए को लेकर लोगों को जागरूक किया। अधिवक्ताओं को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए जर्जर पुस्तकालय भवन के लिए 10 लाख और तहसील में अधिवक्ताओं के चेंबर के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा की।
विज्ञापन

इस मौके पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला, अभय सिंह, पं.रामकिशोर शुक्ला, मुरालीलाल यादव, राजेंद्र पाल, कुलदीप कुशवाह, विनोद सिंह, अरविंद्र कुमार दुबे, अमरेंद्र सिंह सेंगर, नवीन तिवारी, शीलू शाक्य, हिमाशूं सक्सेना, विजय अग्निहोत्री, कमल अवस्थी आदि अधिवक्ता मौजूद रहें।
कार्यक्रम समापन से पहले सांसद सुब्रत पाठक ने दिव्यांगों व जरूरतमदों को कंबल बांटे। एसडीएम रमापति, तहसीलदार गौतम सिंह, सीओ मुकेश प्रताप सिंह, सत्यत त्रिवेदी, अनिल शुक्ला, अभय सिंह, शिवप्रसाद यादव, टीपी सिंह, लाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह टप्पू समेत कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें