फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 1.31 करोड़ से बनेगी कान्हा गोशाला

Fri, 28 Feb 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
अजीतमल के प्राचीन मेला ग्राउंड में झुंड में खड़े मवेशी। - फोटो : अजीतमल के प्राचीन मेला ग्राउंड में झुंड में खड़े मवेशी।
विज्ञापन
औरैया/अजीतमल। नगर पंचायत की ओर से सलेमपुर राजकुमार गांव में कान्हा गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। इस पर करीब 1.31 करोड़ की धनराशि व्यय होगी। कान्हा गोशाला निर्माण के लिए विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बाबरपुर अजीतमल की प्रमुख सड़कों और विभिन्न मोहल्लों की गलियों में अन्ना मवेशी झुंड में दिखाई देते हैं। हिंसक मवेशियों के हमले से लोग परेशान हैं।

स्थानीय लोगों द्वारा काफी समय से आवारा मवेशियों की समस्या उठाई जा रही थी। इसे देखते हुए यहां कान्हा गोशाला का निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया।
विज्ञापन


करीब एक करोड़ 31 लाख के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए बोर्ड में रखा गया था। जिस पर बोर्ड ने अपनी सहमति दे दी।
ऐसे में अब गांव में गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। गोशाला बनने के बाद से अन्ना मवेशियों की समस्या से लोगों को काफी हद तक निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें