कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यमंत्री जगदेव सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
दो जनपदों के सीमाक्षेत्र में स्थित कंचौसी कस्बा के लोग मूलभूत सुविधाओं और योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। ग्रामीणों की इस पीड़ा को सुनकर प्रदेश के राज्यमंत्री जगदेव सिंह ने कहा कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात कर जल्द ही कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का प्रयास करेंगे। वह गुरुवार को कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
कार्यक्रम में कस्बे के लोगों ने राज्यमंत्री को बताया कि कंचौसी कस्बा दो जिलों में बंटा है। इस कारण वह लोग लंबे से समय से समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस संबंध में जिला औरैया व कानपुर देहात के अधिकारियों की ओर से राजस्व अभिलेखों में संशोधन कर रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। राज्यमंत्री जगदेव सिंह ने कहा कि वह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से वार्ता करके जल्द ही कस्बे को एक जिले में शामिल करवाकर नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव,पूर्व मंत्री चौधरी रामबाबू यादव, पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया, मुकुट सिंह यादव, जयनरायन शास्त्री, दर्शन सिंह यादव, ओके चौधरी, डा. रमेश चंद्र आदि ने स्व. रामस्वरूप सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।