फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कंचौसी रेलवे स्टेशन का होगा विस्तार, मिलेंगी सुविधाएं

Mon, 18 Aug 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-17एयूआरपी 08- कंचौसी रेलवे स्टेशन का नजारा। संवाद
विज्ञापन
कंचौसी। उत्तर मध्य रेलवे के कंचौसी स्टेशन पर बढ़ते मुसाफिरों को देख अब स्टेशन का विस्तार किया जा रहा है। यहां पर स्टेशन की लंबाई बढ़ेगी, साथ ही प्लेटफार्म भी ऊंचे किए जाएंगे। इस पर 8.1 करोड़ खर्च होगा। इससे यात्री सुविधाएं भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर कंचौसी स्टेशन बना है। इस रूट पर स्टेशन से फरक्का व ऊंचाहार एक्सप्रेस अप-डाउन और चार जोड़ी मेमू ट्रेनें गुजरती हैं। कंचौसी रेलवे स्टेशन से रोज इन ट्रेनों से करीब एक हजार यात्री सफर करते हैं, लेकिन यहां पर यात्री सुविधाएं कम हैं। इस कारण से यात्रियों को परेशानी होती है।
स्थानीय लोगों व दैनिक यात्रियों द्वारा काफी समय से स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इस पर रेलवे द्वारा स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने के कई प्रस्ताव तैयार किए गए थे। इनमें रैंप ओवरबि्रज और स्टेशन विस्तार, प्लेटफार्म की ऊंचाई व रिजर्वेशन काउंटर आदि शामिल था। इन प्रस्तावों में से रेलवे ने रैंप ओवरबि्रज व स्टेशन के विस्तार समेत ऊंचाई बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। साथ ही बजट भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

कार्ययोजना के मुताबिक यहां के स्टेशन पर प्लेटफार्म का विस्तार किया जाएगा। प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि कंचौसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की लंबाई व ऊंचाई बढ़ाने के लिए 8.1 करोड़ का बजट पास हो गया है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।


स्टेशन पर बनेगा 5.3 करोड़ से फुट ओवरबि्रज
कंचौसी स्टेशन पर यात्रियों को प्लेटफार्म पर इधर से उधर जाने के लिए फुट ओवरबि्रज की भी सुविधा दी जाएगी। हालांकि यहां के प्लेटफार्म पर एक फुट ओवरबि्रज बना है। इसी के जरिए यात्री आते-जाते हैं, लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां पर एक और नया फुट ओवरबि्रज बनेगा। इसे लेकर 5.3 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें