फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कमलेश पाठक के गैंगस्टर मामले में बढ़ी तारीख, बहस 25 को

Sat, 21 Feb 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत 11 आरोपियों पर दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में तारीख बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

गैंगस्टर मामले में लगभग सुनवाई पूरी हो चुकी थी, लेकिन आरोपी गनर अवनीश सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर अपना पक्ष रखने के लिए समय मांग लिया। अब इस मामले की बहस 25 फरवरी को होगी।
विशेष न्यायालय एमपी एमएलए कोर्ट में विनय प्रकाश सिंह के समक्ष इस मामले की सुनवाई शुरू हुई। माना जा रहा था कि कोर्ट 17 फरवरी को निर्णय सुनाया जा सकता था। ऐन वक्त पर मामले में आरोपी गनर अवनीश सिंह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

अवनीश ने अदालत से अपना पक्ष रखने के लिए समय की मांग की। कोर्ट ने गनर की इस अर्जी को स्वीकार करते हुए उसे अवसर प्रदान किया, इसके कारण फैसला टल गया था। शुक्रवार को कोर्ट ने सुनवाई की तारीख तय की थी, लेकिन इस मामले में तारीख बढ़ा दी गई। अब इस मामले में सुनवाई 25 फरवरी को होगी।

यह थी घटना
शहर के मोहल्ला नारायनपुर स्थित पंचमुखी मंदिर परिसर में 15 मार्च 2020 को हुए दोहरे हत्याकांड के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। 11 जुलाई 2020 को तत्कालीन कोतवाल ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 11 में एक आरोपी किशोर था, उसकी सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें