फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: राजकीय सम्मान के साथ कमलेश पाल को दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में सूबेदार कमलेश पाल का सोमवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया था। मंगलवार उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव डहरियापुर लाया गया। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


सीआरपीएफ की बी-187 बटालियन में तैनात सूबेदार कमलेश पाल की सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। मंगलवार सुबह उनका शव विशेष वाहन से गांव लाया गया। बताया कि पहले पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंचा, इसके बाद एयरपोर्ट से सीआरपीएफ के 27 बीएन दिल्ली के इंस्पेक्टर मनोज कुमार व ऊधमपुर बी-187 बटालियन सब-इंस्पेक्टर राजा राम सिंह कमलेश पाल का पार्थिव शरीर गांव लेकर पहुंचे। अधिकारी और जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया। इस दौरान सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा, नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा, कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान, विधायक प्रतिनिधि गोलू वर्मा, रिया शाक्य, प्रधान नीलम कठेरिया आदि ने भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें