फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सभासदों के विरोध से नहीं हुई नगर पंचायत बोर्ड बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल में मंगलवार को आहूत बोर्ड बैठक सभासदों के विरोध के चलते आयोजित नहीं हो सकी। सभासदों ने चेयरमैन पर तानाशाही और मनमानी कार्यशैली का आरोप लगाते बैठक का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

सभासदों का कहना है कि चेयरमैन के रवैये से आहत होकर उन्होंने विशेष बहुमत के साथ बोर्ड बैठक के एजेंडे पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया। इसके कारण बैठक निरस्त हो गई। सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि चेयरमैन की कार्यशैली में शीघ्र सुधार नहीं किया गया, तो आगामी बजट बैठक में भी इसी तरह का विरोध देखने को मिलेगा।

सभासदों ने बताया कि पिछली बोर्ड बैठक में बिना किसी प्रस्ताव के प्राचीन कार्तिक मेले को ठेके पर उठा दिया गया था। इस निर्णय से सभासदों के अधिकारों की अनदेखी हुई। इसी मुद्दे को लेकर आपसी विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से आगामी बोर्ड बैठकों के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। सभासद राहुल तिवारी ने बताया कि बोर्ड की बैठक का छह जनवरी को एजेंडा निकाला गया था। इसमें तीन सभासदों को छोड़कर किसी ने उसको स्वीकार नहीं किया। इस संबंध में चेयरमैन आशा चक ने बताया कि मंगलवार को बोर्ड की बैठक नहीं थी। सिर्फ सर्दी को लेकर एक आम बैठक करना चाहते थे, इसमें सभासदों के न आने पर नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें