फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एनआईए के दोबारा पहुंचने से कमलकांत के परिवार व करीबियों के उड़े होश

Wed, 17 Dec 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। एनआईए पटना की टीम के दोबारा औरया पहुंचने से सराफा कारोबारी कमलकांत वर्मा के परिवार और करीबियों के होश उड़े रहे।
विज्ञापन

उन्हें हर पाल यही आशंका सताती रही कि कहीं टीम उनके यहां जांच करने न आए। हालांकि मंगलवार को दोपहर बाद जब टीम लौट गई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
अब तक एनआईए टीम कमलकांत वर्मा के अलावा उनके भाइयों, दोस्तों और कारोबार में साझेदारों को नोटिस भेज चुकी है। सभी को बारी-बारी से सवाल-जवाब के लिए बुलाया जा रहा है।
इसी दौरान सोमवार को जब एनआईए औरैया पहुंची तो लोगों के होश उड़ गए। उधर, एनआईए की दस्तक से यह साफ था कि कहीं न कहीं टीम जांच जरूर करेगी।
इसी आशंका में वे पल-पल की खबर लेते रहे। हालांकि एनआईए किसी नए व्यक्ति के घर नहीं गई। वहीं मंगलवार को टीम जब लाला को लेकर हरियाणा निकल गई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलकांत के बारे में भला-बुरा कहता रहा लाला
सूत्रों के अनुसार एनआईए के साथ औरैया पहुंचा कमलकांत वर्मा का ड्राइवर रहा लाला उसके लिए भला-बुरा कहता रहा। उसका कहना था कि वह कई बार इन सब से दूर रहने की कोशिश करता था, लेकिन उसे दूर नहीं होने दिया गया। उसने आरोप लगाया कि बिहार भी उसे कारतूस के साथ जबरन भेजा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें