फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली कलश यात्रा

Wed, 30 Sep 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
जय श्रीराम सेवा समिति के तत्वावधान में शुरू होने जा रही 11 दिवसीय श्रीमद भागवत एवं श्रीराम कथा की दिव्य अमृत वर्षा महोत्सव की कलश यात्रा मंगलवार को नगर में गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई।
विज्ञापन




शोभा यात्रा में श्रद्घालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां भी सजाई गई थीं। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस कथा स्थल पर समाप्त हुई।

 
कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस कथा स्थल नरसिंह वाटिका गेस्ट हाउस पुराना बरधायी बाजार पर जाकर संपन्न हुई। नगर की महिलाओं व पुरुषों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन


कलश यात्रा नगर के पुराना बरधायी नरसिंह वाटिका गेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर बेला रोड होते हुए लोहामंडी, फीडर रोड, मुख्य भगत सिंह चौराहा होती हुई वापस कथा स्थल पंडाल में समाप्त हो गई।

 
कलश यात्रा में महिलाएं सिर के ऊपर कलश रखकर भक्ति गीत गाते हुए एवं नृत्य कर झूमते हुए नजर आ रही थीं।


जय श्रीराम समिति के लोगों ने बताया कि 11 दिवसीय श्रीमद् भागवत व्यास पं. संतोष शुक्ला (कानपुर) द्वारा तथा श्रीराम कथा पं. आलोक कुमार पांडेय (रूरा) द्वारा तथा रामायणी शशिकांत तिवारी व हरिओम शरण द्वारा  नगर के लोगों को सुनाई जाएगी।
विज्ञापन



कलश यात्रा में जयश्री राम सेवा समिति के सदस्य सहित आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें