फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आठ माह फरार कल्लो गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-44-आरोपी कल्लो। स्रोत:पुलिस
विज्ञापन
एरवाकटरा। गैंगस्टर एक्ट के मामले में आठ महीने से फरार चल रही आरोपी कल्लो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे इटावा से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी महिला अपना नाम बदलकर छिपकर रह रही थी। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने यह जानकारी दी। सात सितंबर 2025 को कल्यानपुर बरौनाकला से 48 गोवंश बरामद हुए थे। इस मामले में कल्लो सहित छह लोगों के खिलाफ गोवध हत्या निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था। सभी आरोपी पहले जेल गए थे, फिर जमानत पर रिहा हो गए। पुलिस जांच में एक संगठित गिरोह के सक्रिय होने का खुलासा हुआ। इसके बाद उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी।
गैंगस्टर एक्ट लगने के बाद से कल्लो लगातार आठ माह से फरार थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। उसे इटावा के थाना बकेबर क्षेत्र के गांव परसुपुरा से पकड़ा गया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें