फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका मेल में बैठी महिलाएं आपस में भिड़ीं

Thu, 14 May 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सुपरफास्ट कालका मेल के महिला कोच में बैठने को लेकर महिलाएं आपस में भिड़ गईं। गार्ड ने फफूंद रेलवे स्टेशन पर सूचना दी। इस पर आरपीएफ एवं जीआरपी फफूंद ने मामले को शांत कराया। हालांकि कोच में मौजूद महिलाओं ने बताया कि लड़ाई शुरु करने वाली महिला तो इटावा में ही उतरकर चली गई।
विज्ञापन



 
दिल्ली से कानपुर जा रही कालका मेल के गार्ड ने अपरान्ह एक बजे रेलवे कंट्रोल को सूचना दी कि गार्ड कोच के आधे हिस्से में लगे महिला कोच में बैठी महिलाएं आपस में भिड़ गईं हैं, उनमें सिर फुटव्वल की नौबत है। कंट्रोल ने फफूंद रेलवे स्टेशन को मामले की सूचना दी। 1.20 बजे फफूं द रेलवे स्टेशन पर नानस्टाप कालका मेल पहुंची।


आरपीएफ के उप निरीक्षक बबलू सिंह, एएसआई डीके राना के साथ जीआरपी स्टाफ पहुंच गया। महिला कोच में बैठी महिलाओं से मामले की जानकारी ली।


दुर्गपुर (पश्चिम बंगाल) की सितारा ने बताया कि सीट पर बैठने को लेकर महिलाओं के बीच लड़ाई हुई। सिर फुटव्वल तक की नौबत थी। हालांकि लड़ाई की शुरुआत करने वाली महिला इटावा में ही उतरकर चली गई। जीआरपी आरपीएफ ने महिलाओं से शांतिपूर्वक यात्रा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें