फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली कलश यात्रा, गाए मंगल गीत

Fri, 22 May 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद भगवत कथा का शुभारंभ हो गया है। वहीं कलश यात्रा में निकाली गईं भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व सीता की झंाकी लोगों  के आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन




ग्राम रानीपुर में गुरुवार को श्रीराम कथा महोत्सव कार्यक्रम कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। विवेक शुक्ला की बगिया में बने भागवत पंडाल से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने कलश यात्रा में भाग लेकर गगनभेदी नारे लगाए। गाजे- बाजे के साथ निकली कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।


कलश यात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता की झांकी भी निकाली गई। श्रद्धालु महिलाओं ने मंगल गीत गाए। भगवान भोलेनाथ मंदिर से होते हुए कलश यात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण किया। दोपहर बाद कार्यक्रम स्थल पर कलश की स्थापना कर दी गई।
विज्ञापन




रोजाना सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक राम कथा होगी। दोपहर तीन से सायं छह बजे तक चलेगी। 27 मई को कथा में विश्राम होगा। 28 मई को प्रसाद वितरण कराया जाएगा। कथा को संपन्न कराने में विवेक शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, सुनील, विनय, अवधेश मिश्रा आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें