फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तीन किमी दौड़ में काजल शाक्य ने जीता गोल्ड

Sun, 19 Oct 2025 10:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-19एयूआरपी17- गोल्ड मेडल के साथ पहले पायदान पर काजल शाक्य । संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। फर्रुखाबाद स्थित स्वर्गीय ब्रह्मदत्त स्पोर्ट स्टेडियम में 17 से 19 अक्तूबर तक मंडलीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इसमें सुंदर सिंह इंटर काॅलेज की छात्रा काजल शाक्य ने तीन किमी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता है जबकि उसे 1500 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान मिला है। इस पर काजल का लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रादेशिक प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

काजल शाक्य इससे पहले भी जिले से लेकर प्रादेशिक स्तर पर 800 मीटर, 1500 मीटर व तीन किमी दौड़ में कई मेडल जीत चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक अरुण प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार रजक, शिक्षक मोहित यादव, नरेंद्र यादव, गौरव यादव, अशोक चंदेल, दुर्गावती, साधना मौर्य, रजपाल सिंह व प्रधान प्रवीण शाक्य ने काजल की प्रशंसा कर बधाई दी। काजल के पिता अखिलेश ने बताया कि उनका लक्ष्य काजल को देश के लिए ओलंपिक में खेलने का है। इसके लिए वह उसका पूरा सहयोग कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें