फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: त्योहार पर परेशानियों भरा सफर तय कर पहुंच रहे घर

Sun, 19 Oct 2025 10:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-19एयूआरपी25-संदर्भ मिश्रा। संवाद
विज्ञापन
अजीतमल। दीपावली त्योहार के चलते सबसे ज्यादा परेशानी परिवहन की हो रही है। दिल्ली, गुड़गांव, अहमदाबाद व लखनऊ जैसे शहरों में नौकरी या पढ़ाई कर रहे युवाओं को घर पहुंचने में परेशानी हो रही है। युवाओं के अनुसार पहले तो संस्थान से छुट्टी मिलना मुश्किल होता है। इससे पहले से रिजर्वेशन नहीं करा सकते। बसों की हालत भी बहुत खराब है। इससे घर तक पहुंचने में समस्या हो रही है।
विज्ञापन

-
फोटो-19एयूआरपी25-संदर्भ मिश्रा। संवाद

कस्बा के मोहल्ला आजादनगर निवासी संदर्भ मिश्रा गुड़गांव में इंजीनियर हैं। रविवार को अपने घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बस और ट्रेन का रिजर्वेशन नहीं मिला। तब उन्होंने मोबाइल पर चलने वाले विला एप के माध्यम एक गाड़ी की शेयरिंग कर बकेवर पहुंचे। यहां दो घंटे खड़े रहने के बाद कोई सवारी नहीं मिली। तब घर फोन कर वाहन बुलाना पड़ा।
-
फोटो-19एयूआरपी26- सुभा दीक्षित। संवाद

सूर्यनगर निवासी सुभा दीक्षित लखनऊ में सीएसआईआर से बॉयो केमिस्ट्री में रिसर्च कर रही हैं। उन्होंने बताया कि बहुत ही मुश्किल में छुट्टी मिली। शुक्रवार को वह बिना रिजर्वेशन के ही ट्रेन से घर के लिए निकलीं लेकिन ट्रेन लेट होने के चलते वह रात में इटावा पहुंचीं। इटावा से अजीतमल पहुंचने के लिए सवारी मिलना मुश्किल हो गया। दो घंटे इंतजार के बाद बस मिली। तब वह रात करीब 9ः30 बजे घर पहुंच सकीं।

फोटो-19एयूआरपी25-संदर्भ मिश्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें