फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश खत्म होने से बैंक में फिर हंगामा

Tue, 17 Jan 2017 10:42 PM IST
औरैया
विज्ञापन
चैनल बंद होने से जमीन पर बैठी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे में कैश की किल्लत खत्म नहीं हो रही है। कस्बे में सिर्फ सेंट्रल बैंक की शाखा है। कैश की समस्या से यहां अक्सर हंगामा होता है। सोमवार को सर्वर ठप होने से ग्राहकाें ने खासा हंगामा किया था। महिलाओं ने चप्पलें चला दी थीं। मंगलवार को भी कैश नहीं था। इससे ग्राहकों ने हंगामा हुआ। बैंक ने चैनल बंद कर लिया।
विज्ञापन


सोमवार को सर्वर ठप होने से ग्राहक निराश होकर लौट गए थे। मंगलवार की सुबह ग्राहक नगद निकासी के लिए लाइन में खड़ूे हो गए। बैंक खुलने पर चैनल के बाहर कैश न होने का बोर्ड लगा दिया गया। इससे ग्राहक  हंगामा करने लगे। हंगामा होता देखकर बैंक ने चैनल बंद कर दिया। ग्रामीण चैनल पकड़कर बैंक के बाहर जमीन पर बैठ गए।

बैंक कर्मियों का कहना था कि कैश गाड़ी आने पर नगदी दी जाएगी। दोपहर तक कैश की गाड़ी नहीं आई। इससे फिर से हंगामा होने लगा। गांव के  संतोष, पप्पू, संजू, महेश नायक, शिवपाल सिंह का कहना था कि कैश आने के बारे में सही सूचना देनी चाहिए थी। शाखा प्रबंधक ने चैनल बंद कर गलत किया है। चैनल खुला रखना चाहिए था।  ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से कैश भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें