फफूंद (औरैया)। क्षेत्र के बिलराई गांव में चौकीदार के हाथों बच्चे को पिटता देख बचाने दौड़े पिता पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती क राया गया है। पुलिस ने चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार को ग्राम बिलराई निवासी हेतराम पुत्र स्व. मूरतलाल व उसकी पत्नी खेत पर काम करने गए थे। इधर हेतराम का पुत्र छोटू घर पर गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी गांव का दबंग चौकीदार सुनील पुत्र सूबेदार उसके घर के सामने से निकला और उसके पुत्र छोटू को किसी काम से बुलाया। जब छोटू ने मना कर दिया तो चौकीदार सुनील ने छोटू को पीटना शुरू कर दिया और घसीटते हुए उसे अपने घर ले जाकर दोबारा पीटने लगा। तभी खेत से लौट रहे छोटू के पिता हेमराम ने बच्चे को पिटता देख उसे बचाने का प्रयास किया तो तो चौकीदार से बचाना चाहा। जिस पर चौकीदार ने हेतराम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख पुकार सुन दौड़े ग्रामीणों को आता देख वह जान से मारने के धमकी देते हुए भाग गया। घायल हेतराम की पत्नी ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को डॉक्टरी परीक्षण हेतु दिबियापुर सीएचसी में भेजा। ग्र्रामीणों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी लालता प्रशाद शुक्ला को बताया कि चौकीदार की दबंगई के गांव के लोग दहशत में हैं। वह लोगों के साथ मारपीट करता है। सीओ ने बताया कि जल्द ही चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।