फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: ट्रेन के पहिये लगा चला रहे थे जुगाड़ ट्रैक्टर ट्रॉली, परिवहन विभाग ने लगाया 10 लाख रुपये जुर्माना

Sat, 25 Jan 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: चालक ने बताया कि रेलवे ट्रैक की देखरेख व निर्माण कंपनी से इसका 85 हजार रुपये मासिक लिया जाता है। एआरटीओ आरटीओ ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का 10 लाख रुपये का चालान किया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर के खिलाफ यह अब तक सबसे बड़ा चालान है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली में बंधे ट्रेन के पहिये - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बिना व्यावसायिक पंजीकरण के धड़ल्ले से दौड़ रहीं ट्रैक्टर ट्रॉली के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्ती से अभियान छेड़ दिया है। शनिवार को ट्रेन के पहिये लगाकर जुगाड़ से तैयार की ट्रॉली को लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक के खिलाफ 10 लाख रुपये जुर्माने की कार्रवाई परिवहन विभाग ने की। विभागीय अधिकारियों की मानें, तो पहली बार किसी ट्रैक्टर पर 10 लाख रुपये के जुर्माने की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 14 हजार 952 ट्रैक्टर (दिसंबर 2024) हैं। इनमें व्यावसायिक प्रयोग के लिए कुल 87 ट्रैक्टर का पंजीकरण है। वहीं जिले भर में जुगाड़ ट्रॉलियों व अन्य ट्रॉलियों को धड़ल्ले से व्यावसायिक प्रयोग किया जा रहा है। इससे राजस्व को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। एआरटीओ सुधेश कुमार ने शनिवार को वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग पर निकले थे।

जुगाड़ गाड़ी से 10 सालों से किया जा रहा है काम
साईं मंदिर के समीप उन्होंने रेल के पहियों को लगाकर तैयार की गई जुगाड़ ट्रॉली को जाते एक ट्रैक्टर को देखा। पूछताछ करने पर चालक कोई भी कागज नहीं दिखा सका। चालक ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर इस जुगाड़ गाड़ी से गिट्टी बिछाने का काम पिछले लगभग 10 सालों से किया जा रहा है। ट्रैक पर किसी तरह की समस्या न आए इसके लिए रेल गाड़ियों के पहियों को लगाकर इसे तैयार किया गया है।

अब तक किसी भी ट्रैक्टर का इतना चालान नहीं हुआ
चालक ने बताया कि रेलवे ट्रैक की देखरेख व निर्माण कंपनी से इसका 85 हजार रुपये मासिक लिया जाता है। एआरटीओ आरटीओ ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का 10 लाख रुपये का चालान किया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर के खिलाफ यह अब तक सबसे बड़ा चालान है। प्रदेश व देश में अब तक किसी भी ट्रैक्टर का इतना चालान नहीं हुआ है। ट्रैक्टर भी काफी पुराना था। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से ट्रैक्टर चालकों में खलबली देखने को मिली।
विज्ञापन

जुगाड़ से लगाए गए थे ट्रेन के पहिये
ट्राली में बड़े पहियों के बीच में ट्रेन के पहियों को जुगाड़ से लगाया गया था। पहियों को ट्रॉली के नीचे एक्सल से जोड़ा गया था। जिससे कि रेलवे ट्रैक पर उसे तेजी से आसानी के साथ चलाया जा सके। एआरटीओ के मुताबिक ट्रैक्टर मालिक का चालान किया गया है। चालक को चालान कागजात थमा दिया गया है। एआरटीओ के मुताबिक ट्रैक्टर मालिक राजस्थान के बस्ती मनजहवास नगर बस्ती निवासी पप्पू पाल है। ट्रैक्टर कान्हाराम चला रहे थे। चालान कर उन्हें छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें