फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिबियापुर में बाधित रहेगी एक सप्ताह तक पेयजलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। टंकी की सफाई के चलते एक सप्ताह तक दिबियापुर में पेय जलापूर्ति बाधित रहेगी। हालांकि इस दौरान ट्यूबवेल से सीधे पेय जलापूर्ति की जाएगी। इससे कम प्रेसर से घरों में पानी पहुंचेगा। यह जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद पोरवाल ने दी।
विज्ञापन

नगर पंचायत चेयरमैन ने बताया कि दिबियापुर नगर के घरों में पेय जलापूर्ति करने वाली पानी की टंकी की सफाई शुरू कराई गई है। इस बीच टंकी में प्लास्टर टूटा मिला है। उसे भी ठीक कराया जाएगा। टंकी की सफाई के चलते अगले एक सप्ताह तक दिबियापुर में टंकी से पेयजलापूर्ति नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि दिबियापुर के लोगों को परेशानी से बचाने के लिए ट्यूबवेल से सीधे पेय जलापूर्ति की जाएगी। इससे घरों में कम प्रेसर से पानी पहुंचेगा। बता दें कि दिबियापुर की एकमात्र पानी की टंकी की सफाई कई वर्षों से नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें