अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिसमें विजेताओं व प्रतिभागियों को सम्मानित किया। नरोत्तमपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक दिन की प्रधानाचार्य जिज्ञासा बनीं।
नरोत्तमपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्रों की माताओं को सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य गनेश वर्मा ने बताया कि नारी शक्ति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कुमारी राधा ने प्रथम, कुमारी शगुन ने द्वितीय और कुमारी प्रांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल में आज की प्रधानाध्यापिका कुमारी जिज्ञासा बनीं। जिज्ञासा का शिक्षकों ने स्वागत किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मनोज कुमार, कृपाशंकर पाल आदि ने सहयोग प्रदान किया।
केशमपुर गांव स्थित श्रीराम सेवक सावित्री देवी इंटर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कॉलेज प्रबंधक डॉ. श्याम नारायण गुप्ता, उप प्रबंधिका अनीता ने प्रतिभागी छात्राओं दीक्षा, शिवांगी, रेशमा, कंचन, भारती, ललिता, वंदना, दामिनी, खुशबू, राधा, साक्षी, नाजरीन, काजल आदि को मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रविदत्त, प्रियादत्ता, पीयूष कृष्ण, कुलदीप, मो.हासीन, मानसी मेम आदि मौजूद रहे।