फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महिला के बैग से जेवर गायब

Sun, 17 Aug 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरके पूरवा की एक महिला रक्षाबंधन पर अपने घर मैनपुरी जा रही थी। दोपहर करीब 2 बजे महिला गांव से ई-रिक्शा पर बिधूना आई थी। तभी उसके बैग के अंदर रखा जेवरों से भरा छोटा बैग गायब हो गया।
विज्ञापन

मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। मैनपुरी के मलमपुरा निवासी पूनम ने पुलिस को बताया कि बैग में जंजीर, तीन अंगूठी व 1600 रुपये नकद रखे थे। पुलिस ने आसपास के चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
पीड़िता ने कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि बैग के अंदर से जेवरात का बैग गिर गया है या किसी ने निकाल लिया है। इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें