फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मकान में सेंध लगाकर नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। क्षेत्र के गांव असजना में चोरों ने शनिवार की रात एक मकान में पीछे से सेंध लगाकर 14 हजार रुपये नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर लिए। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


गांव असजना निवासी सुधीर कुमार अवस्थी पुत्र चंद्रशेखर अवस्थी ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात वह व परिवार के सभी लोग घर के आंगन में सो रहे थे। रात को चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में सेंध लगाकर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया कि रविवार सुबह जागने पर कमरे में पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। इस पर उन्हें चोरी होने की बात पता चली। जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस और ग्रामीणों को दी।
पीड़ित सुधीर कुमार ने बताया कि कमरे में पीछे की तरफ से सेंध लगाकर चोर अंदर आए। चोरों ने अलमारी में रखे 14 हजार रुपये नकद व पांच लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात चोरी किए हैं। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की गई। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें