फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात के रास्ते दो ट्रकों से लिफ्ट लेकर भागा था ट्राला का चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा-कानपुर हाईवे पर गांव चिरुहली के पास 16 मई की सुबह डीसीएम व ट्राला भिड़ंत के मामले में टक्कर मारने वाले ट्राला चालक की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पता चला है कि घटना के बाद जान बचाकर भागा ट्राला चालक दो ट्रकों से लिफ्ट लेकर कानपुर देहात के रास्ते होकर निकल गया।
उसके घर व क्षेत्र में तलाश करने को पुलिस की तीन टीमें भेजी गई हैं। पुलिस का मानना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एसपी सुनीति ने बताया कि ट्राला चालक की तलाश में पुलिस टीमें राजस्थान के रामगढ़-अलवर को रवाना हो चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि ट्राला चालक एक ट्रक से कानपुर देहात की सीमा मेें पहुंचा। वहां दूसरे ट्रक से लिफ्ट लेकर भाग निकला।
उन्होंने बताया कि तफ्तीश के दौरान ट्राला चालक जिस पहले ट्रक से लिफ्ट लेकर कानपुर देहात की सीमा तक पहुंचा था। उसका पता लगा लिया गया।
ट्राला चालक का नाम मोहम्मद अख्तर पुत्र नारंगी खान है। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि ट्राला चालक मोहम्मद अख्तर पुत्र नारंगी खान निवासी रामगढ़ अलवर की तलाश के लिए हरियाणा के मेवात में भी पुलिस टीम सुराग लगाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें