फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी जननायक थे छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र : सर्वेश

विज्ञापन
फोटो-36-जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि देते सपाई।संवाद
विज्ञापन
औरैया। सपा के जिला कार्यालय पर बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि छोटे लोहिया के रूप में चर्चित जनेश्वर मिश्र सच्चे समाजवादी जननायक थे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह आधुनिकता से दूर थे और लोगों की मदद में भरोसा रखते थे। वरिष्ठ नेता लालजी शुक्ला ने कहा कि जनेश्वर मिश्र पूर्वांचल के वासी थे लेकिन इलाहाबाद को अपना कर्म क्षेत्र बनाकर समाजवाद की अलख जगाई। इस मौके पर मौजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। बाद में आयोजित गोष्ठी में एसआईआर एवं प्रारूप छह, सात व आठ के जिला प्रभारी समरथ पाल ने समीक्षा बैठक की।
जिला प्रभारी ने एसआईआर जैसे चुनौती पूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की। यहां पर विधायक प्रदीप यादव, प्रमोद गुप्ता, मदन सिंह गौतम, अतर सिंह नायक, पल्लवी पाल, स्नेह लता दोहरे, मधु यादव, रश्मि यादव, भगवती देवी निषाद, रुक्मिणी निषाद, बाबा राम नरेश यादव, अनवर सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें