फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 जमातियों को निजी मुचलके पर किया गया रिहा

विज्ञापन
फोटो 23एयूआरपी22- जमातियों को जिला अस्पताल से मेडिकल कराकर ले जाती पुलिस - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। जिले में क्वारंटीन 13 जमातियों को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया लेकिन कुछ ही देर बाद निजी मुचलके पर वह सभी छोड़ दिए गए। दिल्ली मरकज से लौटे इन जमातियों में चार कोरोना पॉजिटिव मिले थे। पुलिस ने इन पर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में 19 मार्च को खानपुर की कुरैशियान मस्जिद से 13 जमाती पकड़े गए थे। जिन्हें वहीं क्वारंटीन कर दिया गया था। चार अप्रैल को इनके सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए तो चार पॉजिटिव निकले। सात अप्रैल को इन चारों को इलाज के लिए सरसौल कानपुर भेजा गया। वहीं बाकी के 9 को खानपुर में ही क्वारंटीन कर दिया था। संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 27 अप्रैल को उन्हें वापस औरैया लाया गया। यहां सभी को फिर से दयालपुर में एक प्राइवेट इमारत क्वारंटीन कर दिया गया।
यह सभी तबसे लगातार क्वारंटीन थे। शनिवार सुबह इन्हें गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। जहां थोड़ी देर सभी सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। इस संबंध में सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि मुचलके पर रिहा किए गए सभी जमाती अपने-अपने घर को रवाना हो गए हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर दिनेश चंद ने बताया कि पकड़े गए जमातियों पर लॉकडाउन और महामारी अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें