फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर न बदलने पर लगाया जाम

Thu, 12 May 2016 12:15 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
हाथ में लाठियां लेकर जाम लगाए महिलाएं - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
कस्बा स्थित पुराना अछल्दा में एक माह से फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने से आक्रोशित लोगों ने अछल्दा-बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। महिलाएं हाथों में लाठियां लेकर सड़क पर उतर आईं। यह देख पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। करीब एक घंटा तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


कस्बे के पुराना अछल्दा में एक महीने से ट्रांसफार्मर खराब है। बिजली विभाग के अधिकारी आए दिन लोगों को ट्रांसफार्मर जल्द आने का आश्वाशन देते रहे हैं। आश्वासन में ही पूरा महीना बीत गया, लेकिन ट्रांसफार्मर नही बदला जा सका। इससे परेशान मुहल्ले के लोगों ने शाम चार बजे अछल्दा-बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगाने में महिलाएं भी हाथों में लाठियां लेकर सड़क पर उतर आईं। जाम की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन महिलाओं के हाथों में लाठियां और आक्रोश देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए। थानाध्यक्ष एसएफ जाफरी ने लोगों को काफी समझाया बुझाया। विभाग से बात करके जल्द ट्रांसफार्मर रखवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें