फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के खिलाफ कोर्ट जाएंगे व्यापारी

Thu, 12 May 2016 12:13 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
बिजली परियोजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एमआरआई जांच में मीटर की सील टूटे होने की पुष्टि न होने के बाद आइस फैक्ट्री मालिक ने विभाग के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी कर ली है। जांच रिपोर्ट में बिजली चोरी की पुष्टि न होने के बाद भी बिजली विभाग फैक्ट्री मालिक से पेनाल्टी जमा कराने का दबाव बना रहा है। वहीं व्यापारी संगठन ने डीएम से मिलकर विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


बिजली अधिकारियों ने चेकिंग अभियान के दौरान विगत दो मई को इंडियन ऑयल चौराहे के पास स्थित शबनम बर्फ फैक्ट्री पर छापामारी की थी। इस दौरान विभाग के एक्सईएन पंकज शर्मा व एक्सईएन मीटर राजीव कुमार ने जांच में मीटर सील टूटी व मीटर बक्सा टूटे होने की बात कहते हुए फैक्ट्री संचालक के खिलाफ बिजली चोरी में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद मीटर को एमआरआई जांच के लिए इटावा भेजा गया। इस दौरान फैक्ट्री संचालक मो. अजीज ने बिजली अधिकारियाें पर रिश्वत न देने पर फंसाए जाने का आरोप लगाया था।

मीटर की एमआरआई जांच पहले इटावा इसके बाद आगरा भेजी गई। दोनों स्थानों पर एमआरआई परीक्षण में सील टूटे होने की पुष्टि नही हुई। जांच में बिजली चोरी की पुष्टि न होेने के बाद भी बिजली अधिकारियों ने फैक्ट्री संचालक को कार्यालय बुलाकर पेनाल्टी भर कर मामले को खत्म करने की बात कही। वहीं ऑल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता व जिला पंचायत सदस्य दीपू सिंह समेत कई व्यापारी नेताओं ने डीएम माला श्रीवास्तव से मिलकर विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं इस मामले में विभागीय अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। कोई कुछ भी कहने को तैयार नही है।  वहीं फैक्ट्री संचालक मो. अजीज का कहना है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन


एक दूसरे पर टाल रहे अधिकारी
एमआरआई रिपोर्ट ने सभी अधिकारियों के पसीने छुड़ा दिए। जांच के बाद जब फैैक्ट्री संचालक मीटर दोबारा लगाए जाने की मांग को लेकर एक्सईएन दफ्तर पहुंचा तो एक्सईएन पंकज शर्मा ने पहले मीटर एक्सईएन राजीव कुमार से रिपोर्ट लगवाने की बात कही। वहीं मीटर एक्सईएन नदारद दिखे। कोई भी फैक्ट्री मालिक का मीटर लगाने को तैयार नही है।

क्या रिश्वत मांगने का आरोप सही था?
फैक्ट्री मालिक ने कार्रवाई के बाद एक्सईएन पंकज शर्मा पर पांच लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। जांच के बाद बिजली चोरी की बात गलत निकली। इस पर विभागीय अधिकारी चुप्पी साधकर मुंह छुपाते घूम रहे है। ऐसे में फैक्ट्री मालिक के आरोपों को बल मिलता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें