फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रेलवे फाटक न खुलने से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार शाम रेलवे फाटक देर से खुला। इसके चलते लंबा जाम लग गया। इस दौरान 30 मिनट तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे क्रॉॅसिंग पर सोमवार शाम चार बजकर 50 मिनट बजे गेट बंद हुआ। जिसके बाद लगातार ट्रेनों के आवागमन के कारण 30 मिनट तक फाटक बंद रहा। इस दौरान फफूंद-बिधूना मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 5:20 बजे पर जैसे ही फाटक खुला वाहन चालकों में पहले निकलने की होड़ में जाम लग गया। वाहन चालकों को ही जाम के कारण राहगीर भी परेशान हुए। जाम की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ कांस्टेबल ने कड़ी मशक्कत से जाम खुलाया। जाम की वजह से फाटक बंद न होने से कानपुर से इटावा जाने वाली मेमू को आउटर पर पांच मिनट तक रोकी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें