फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के झाम से जूझता कंचौसी*

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। कानपुर देहात और औरैया जिले की सीमा पर स्थित कंचौसी रेलवे फाटक , नहर बाजार बाई पास मार्ग पर दिन में कई बार जाम लगना रोजाना की बात हो गई है। सड़क पर जगह-जगह अतिक्रमण से स्थिति और गंभीर हो गई है। एक बार जाम लगने पर कई-कई घंटे खुलने का नाम नहीं लेता है। गुरुवार को भी रेलवे फाटक पर यही नजारा देखने को मिला। जाम लगने से क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

दिबियापुर में भारी वाहनों के प्रतिबंध और झींझक कस्बे में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के चलते औरैया रसूलाबाद वाया कंचौसी लहरापुर मार्ग पर गिट्टी व मौरंग लदे ओवरलोड वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। यह भारी वाहन कंचौसी कस्बे के अंदर रेलवे क्रासिंग और नहर बाजार बाई पास मार्ग से फर्राटा भर रहे हैं। रेलवे क्रासिंग पर अतिक्रमण व सड़क संकरी होने से अक्सर जाम लगता रहता है। इलाकाई लोग बताते हैं कि जाम लगने पर घंटों खुलने का नाम नहीं लेता है। यहीं नहीं जाम खुलवाने में क्षेत्र की पुलिस भी नहीं दिखाई देती है।
उधर, जानकारी मिली है कि कंचौसी रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का कार्य किसानों के मुआवजे के विवाद में इस समय बंद चल रहा है। इसकी वजह से जाम की समस्या ज्यादा झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें