फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अछल्दा क्राॅसिंग पर जाम, खड़ी हुई तेजस एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग गेट नंबर 13-बी फाटक पर अछल्दा-बिधूना मार्ग पर शाम को सहालग के चलते जाम लग गया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। तेजस को आउटर पर रोकना पड़ा। आरपीएफ चार मिनट में जाम खुलवाया। इसके बाद तेजस रवाना हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम सात बजे शादी समारोह के चलते कस्बा में चार पहिया वाहनों ने जाम लगा दिया। अछल्दा-बिधूना के दोनों तरफ जाम लगने से गेट मैन संजीव कुमार 13- बी फाटक बंद नहीं कर सके। जिससे कानपुर और इटावा की तरफ से आ रही ट्रेनों को आउटर पर रोकना पड़ा। आरपीएफ की मदद से जाम को खुलवाया और फाटक को बंद कराया गया। उसके दोनों ट्रेनों गंतव्य की ओर कानपुर की तरफ जा रही तेजस एक्सप्रेस आउटर, आगरा की ओर जा रही आगरा इंटर सिटी एक्सप्रेस रवाना किया गया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें