फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जलशक्ति मंत्री ने क्योटरा गांव में जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल

Sun, 03 Aug 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
क्योटरा गांव में बाढ़ प्रभावित को राहत सामग्री देते जलशक्ति मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
औरैया। प्रदेश सरकार में जलशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार शाम को गांव क्योटरा का निरीक्षण कर वहां के हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को जाना। साथ ही उन्हें राहत सामग्री की किट भी वितरित की। कहा कि अब जलस्तर कम हो रहा है, इससे बीमारी होने का खतरा ज्यादा है। सभी लोग पानी को उबालकर पीएं।
महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग मंत्री, जिला प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि सरकार आपके साथ है। निरीक्षण में उनके साथ विधायक गुड़िया कठेरिया भी रहीं। उधर, बाद में स्वतंत्र देव सिंह ने अफसरों के साथ बैठक में राहत कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने फसल व आवास के नुकसान का आकलन कराने को कहा। इसके बाद गेल परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी अभिजित आर शंकर, एडीएम (वि0/रा0) अविनाश चंद्र मौर्य, एसडीएम सदर राकेश कुमार, अमित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें