फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तीसरे दिन भी देर से चलीं शताब्दी समेत कई ट्रेनें

Sun, 03 Aug 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
कालका एक्सप्रेस में चढ़ते यात्री। - फोटो : बारिश में सीहो नाला उफनाने से कुआं-बारी मार्ग की बही सड़क। संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी। रविवार को तीसरे दिन भी दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों देर से चलीं। इस कारण यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन

दरअसल, शुक्रवार को कानपुर रेलवे स्टेशन के आगे भाऊपुर के पास जनसाधारण एक्सप्रेस की जनरल बोगी के डिब्बे बेपटरी हो गए थे, हालांकि रेलवे की तकनीकी टीमें ट्रेनों के संचालन को दुरुस्त करने में जुटी हैं, लेकिन वह पटरी पर आ नहीं सकी। रविवार को फफूंद रेलवे स्टेशन पर इटावा की ओर जाने वाली ट्रेनों में 15483 महानंदा एक्सप्रेस (अलीपुर से नई दिल्ली) दोपहर 2:19 के स्थान पर एक घंटे देर से आई।
वहीं कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें 12180 सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस (आगरा से लखनऊ) सुबह 8:57 के बजाय पांच घंटे देर से पहुंची। शनिवार को जाने वाली 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस छह घंटे देर से आई। इसी तरह 12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस व 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस ढाई-ढाई घंटे से विलंब से आईं।
विज्ञापन

ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक रोहित कुमार ने बताया कि ट्रेनों के लेट होने की समस्या धीरे धीरे ठीक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें