फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जालौन ओवरब्रिज वन वे

Sun, 24 Dec 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
विज्ञापन
ओवरब्रिज हाईवे पर रोकी गई एक लेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जालौन चौराहे के धंसके ओवरब्रिज को अब वन वे कर दिया गया है। ओवरब्रिज से वाहन एक तरफ  से निकल रहे हैं। धंसके ओवरब्रिज को ठीक करने में अब फिर से एनएचएआई जुट गया है, जबकि इससे पहले कुछ काम करके काम बंद कर दिया था।
विज्ञापन

करीब दो माह पूर्व शहर के जालौन ओवरब्रिज पर काफ ी चौड़ी दरारें आने के बाद हड़कंप मच गया था। ओवरब्रिज पर आई दरारों को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। कार्यदाई संस्था ने काम शुरू कराया। दो दिन बाद बंद करा दिया। इसके बाद फिर से वाहन ब्रिज में फर्राटा भरने लगे। शनिवार को धंसका ओवरब्रिज पूरी तरह से वनवे कर दिया गया, अब फिर से काम शुरू किया गया।
ओरियंटल इंफ्रास्ट्रक्चर के प्र्रोजेक्ट मैनेजर एसएस दास ने बतायाकि ओवरब्रिज पर काम को लेकर वन-वे किया गया है। जल्द ही काम खत्म होने के बाद ओवरब्रिज पहले की तरह बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

                           
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें