स्मरण दिवस पर मौजूद एनसीसी कैडेट्स।
- फोटो : स्मरण दिवस पर मौजूद एनसीसी कैडेट्स।
फफूंद। श्रीरामसेवक सावित्री देवी इंटर कॉलेज में चार यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने रविवार को जलियांवाला बाग स्मृति दिवस मनाया। इसमें देश के वीर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
स्मरण दिवस पर कैडेट्स को संबोधित करते हुए एनसीसी अधिकारी रवि दत्ता ने कहा कि 13 अप्रैल 1919 को लोग जलियांवाला बाग में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ इकट्ठा हुए थे। इसमें अंग्रेज जनरल डायर ने निहत्थे देशवासियों पर गोलियां चलवाकर उनकी हत्या करवा दी थी। इन शहीदों की याद में ही जलियांवाला बाग शहीद दिवस मनाते हैं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. श्याम नारायण, एनसीसी अधिकारी सीनियर डिवीजन लेफ्टीनेंट पी. कृष्णा, अनीता, रश्मि, मोहम्मद शोएब, विकास कुशवाहा, कुलदीप अग्निहोत्री और सीनियर व जूनियर डिवीजन के एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।