फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: सिल्वर जोन ओलम्पियाड प्रतियोगिता में जयपुरिया स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी

विज्ञापन
सिल्वर जोन ओलम्पियाड प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राएं व विद्यालय स्टाफ - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। क्षेत्र के दिबियापुर रोड स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के छात्र-छात्राओं ने यूपी सिल्वर जोन ओलंपियाड व इंटरनेशनल सिल्वर जोन ओलंपियाड प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत व कांस्य के 11 पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विद्यालय के दो छात्रों ने यूपी में प्रथम स्थान पाने के साथ ही इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भी 11वां स्थान प्राप्त किया। स्कूल का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. पंकज शर्मा ने बताया पांच फरवरी को दिल्ली की संस्था सिल्वर जोन द्वारा इंटरनेशनल व प्रदेश स्तर पर लेवल वन की सिल्वर जोन ओलंपियाड प्रतियोगिता (मैथमैटिक्स)आयोजित कराई थी। यूपी सहित देश के तमाम राज्यों के स्कूलों में यह प्रतियोगिता हुई। जिसमें फफूंद के भाग्यनगर स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र अंशुमान सेंगर व आयुष्मान राजपूत ने यूपी में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ ही इंटरनेशनल ओलंपियाड में भी ग्यारहवां स्थान पाते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में शामिल विद्यालय के ही छात्र रफीक, छात्रा समरोज व श्रेया कुशवाह ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में शामिल रहे विद्यालय के पृथ्वी यादव, आर्यन पाल, और स्नेहा ने रजत पदक, छात्र कार्तिक गुप्ता, वंश, श्रेयश राजपूत, एवं हर्षित ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. पंकज शर्मा ने बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें