फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दंगल में जयदीप, नकुल, सचिन व शंकर बने चैंपियन

Wed, 03 Sep 2025 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो 03 एयूआरपी 26 पहलवानों के हाथ मिलाकर दंगल का शुभारंभ करते विधायक। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
बिधूना। तहसील क्षेत्र के अछल्दा ब्लॉक के रूपपुर स्थित बजरंगबली मंदिर के पास आयोजित दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने खूब दांवपेच दिखाए। इनके मुकाबले को देख दर्शक बेहद रोमांचित हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक प्रदीप यादव ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। इस दौरान दंगल में 41 मुकाबले हुए। सभी मुकाबलों में पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाकर प्रतिद्वंदियों को चारों खाने चित किए। दंगल का मुख्य आकर्षण 21,000 की चार झंडा कुश्ती रही। पंजाब के जयदीप यादव, फिरोजाबाद के नकुल, हरियाणा के सचिन और मथुरा के शंकर ने फाइनल जीत दर्ज की। दंगल में प्रधान रामवीर यादव, राजमोहन यादव, इलम यादव, शैलू यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें