आईटीआई कालेज निर्माण के लिए जमीन मिल गई है। फफूंद
रोड पर स्थित ग्राम पढ़ीन में कालेज के लिए दो एकड़ जमीन चिह्नित की गई है।
जल्द ही भूमि की अधिसूचना जारी कर भवन निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
शासन
ने जिले में आईटीआई कालेज स्थापना की स्वीकृति वर्ष 2014 में प्रदान की
थी। पिछले दिनों जनपद की स्वीकृति परियोजनाएं को लेकर बुलाई गई विशेष बैठक
में डीएम ने एसडीएम को सदर इलाके की लंबित परियोजनाएं के लिए जमीन उपलब्ध
कराने के निर्देश दिए थे।
एसडीएम ने विशेष रुचि दिखाते हुए आईटीआई
कालेज के लिए भूमि का चयन कर लिया है। एसडीएम ने ग्राम पंचायत पढ़ीन में
चिह्नित की गई दो एकड़ भूमि का प्रस्ताव डीएम को भेज दिया है। जरूरी
औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जिला प्रशासन चिह्नित भूमि को अधिसूचित करने
की कार्रवाई करेगा।
इसके बाद भवन निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
उम्मीद है कि अगले शैक्षिक सत्र से आईटीआई कालेज में प्रवेश भी शुरू हो
जाएंगे। इस संबंध में एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि भूमि चयन
के बाद की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द भवन निर्माण का कार्य शुरू
कराया जाएगा।