फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा लगा मानो भूकंप आ गया हो

Wed, 20 Jan 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
 हादसे का शिकार कार की खिड़की के अंदर से अपने आप काफी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकले पुत्तन सिंह उर्फ सुबोध के चेहरे पर अभी भी दहशत छाई है। वहीं अदिति भी बुरी तरह से भयभीत है।
विज्ञापन


हादसे का जिक्र करते ही सुबोध के रोंगटे खड़े हो गए। उसने बताया कि सभी दोस्त हंसते व बातें करते हुए आ रहे थे। रोड पर काफी कोहरा था। अचानक तेज झटका लगा और अगले पल खुद को पानी से घिरा पाया। गाड़ी के अंदर पानी भर जाने के कारण ठंड के मारे शरीर कांपने लगा।

कार सवार हर कोई छटपटाने लगा। कोई खिड़की तोड़ने का प्रयास करता तो कोई चीखता। किसी तरह वह एक शीशा खोलकर बाहर निकल पाए। रोड पर पहुंचे और ट्रक चालक को घटना की जानकारी देकर मदद मांगी। ट्रक चालक के मोबाइल से ही बड़ भाई संदीप को सूचना दी।
विज्ञापन


दोस्तों की अर्थी देख हर किसी की आंखें हुईं नम
कन्नौज। डाक बंगला रोड निवासी छात्र नेता सोमू वाजपेयी, उनके दोस्त शिवम शुक्ला, रोहित सिंह के शवों के आते ही उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। पुराने जिलाधिकारी आवास रोड पर जाम लग गया। एक साथ मोहल्ले के ही तीन लोगों की मौत की घटना ने हर किसी को झकझोरकर दिया।  आसपास के लोगों ने बताया कि सोमू काफी हंसमुख व मिलनसार युवक था। मोहल्ले में यदि किसी को मदद की जरूरत पड़ती थी तो ये लोग खुद ही पहुंच जाते थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें