फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन की घंटी बजी और छा गया मातम

Wed, 20 Jan 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया जिले के कसबा अछल्दा में बहन का तिलक चढ़ने के बाद महेश सिंह के बेटे संदीप सिंह उर्फ सोनू रिश्तेदारों को वापस रवाना कर रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे उनके मोबाइल की घंटी बजी। दूसरे ही पल सारा माहौल मातम में बदल गया। पता चला कि कार नहर में डूब गई। अमर उजाला से बातचीत में हादसे की कहानी बयां करते हुए संदीप सिंह ने बताया कि आनन फानन में वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। मौके पर पहुंचने के बाद बेटी को तो बचा लिया पर भतीजी पानी में बहकर मौत के मुंह में समा गई।
विज्ञापन


सब इंसपेक्टर पद के लिए तैयारी कर रहे  सोनू ठाकुर ने बताया कि रात का वक्त होने के कारण घटनास्थल की सही लोकेशन नहीं मिल पाई। हड़बड़ाहट में वह दूसरे नहर पुल पर पहुंच गए लेकिन वहां कोई नजर नहीं आया। इसके बाद दोबारा बात कर घटनास्थल पर पहुंचे। कार नहर के अंदर आधी पलटी हालत में पड़ी थी। आनन फानन में रजबहे में कूद पड़े।

कार के शीशे तोड़ा। टटोलकर देखा तो उसकी छह वर्षीय बेटी अदिति का हाथ पकड़ में आया। आनन फानन में उसे बाहर खींचा। ट्रक चालकों और स्थानीय लोगों की मदद से एक-एक करके शिवम शुक्ला, सोमू बाजपेयी, रोहित सिंह व शिवेंद्र पांडेय को बाहर निकलवाया। तब तक सभी ने दम तोड़ दिया था। इसी बीच उसके रिश्तेदार बंटी ठाकुर की बेटी श्रेया उर्फ जान्हवी गाड़ी के अंदर से बहाव के साथ बह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें