फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एड्स रोगियों की भ्रांतियां दूर करना जरूरी

Wed, 03 Dec 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-1- दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते अपर जिला जज महेश कुमार। स्रोत:कर्मी
विज्ञापन
औरैया। विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर बुधवार को मेडिकल कॉलेज परिसर में विश्व एड्स दिवस व विश्व दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया या।
विज्ञापन

इसमें मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. मुकेश वीर सिंह ने कहा कि एड्स के रोगियों को उपचार के साथ-साथ उनकी भ्रांतियों को दूर करने की सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेश कुमार ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने सभी को जागरूक रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. मुकेश ने कहा कि एड्स के रोगियों की भ्रांतियों को दूर करना जरूरी है। फैकल्टी के सदस्य और स्वास्थ्यकर्मी इस पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के साथ संवेदनशीलता और सम्मान के साथ पेश आएं।
उप प्रधानाचार्य डॉ. मनोज मेघवानी, डॉ. जूही यादव ने भी विचार रखे। उप प्रधानाचार्य डॉ. मनोज मेघवानी ने एड्स के कारण, जांच व बचाव पर प्रकाश डाला। विभागाध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन डॉ. संजीव दवे ने दिव्यांगजनों को होने वाली परेशानी व उनके पुनर्वास के बारे में बताया। जिला क्षय एवं एड्स रोग अधिकारी डॉ. संत कुमार ने एड्स रोग की रोकथाम के बारे में बताया।
सीएमएस डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एड्स की सभी प्रकार की जांच उपलब्ध है। दिव्यांगजनों के लिए उन्नत किस्म की स्ट्रेचर व व्हीलचेयर उपलब्ध है। उनके लिए रैंप बनाए गए हैं।
कार्यक्रम में विधिक जागरूकता, एड्स की रोकथाम, दिव्यांगजन सशक्तीकरण व उन्हें उपलब्ध विधिक सहायता सेवाओं की जानकारी पर चर्चा हुई। गोष्ठी में संकाय सदस्यों, छात्रों, डॉक्टरों व स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें