औरैया। डीएम ने बिधूना के समायन में निर्माणाधीन सिंचाई विभाग की बिल्डिंग को गिराने की संस्तुति शासन से की है। इसका पत्र उन्होंने शुक्रवार शाम को शासन को भेजा है।
20 जनवरी को जिलाधिकारी सुनील कुमार ने समायन स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया था। इसमें कई खामियां मिली थीं। प्लास्टर गिर रहा था व कई जगह पर दरारें थीं। इसको देखते हुए डीएम ने तत्काल ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया था। ठेकेदार इटावा का निवासी था। शुक्रवार शाम डीएम ने शासन को समायन स्थित सिंचाई विभाग की बिल्डिंग को गिराकर फिर से निर्माण कराने की संस्तुति भेजी है। उन्होंने 19 बिंदुओं पर पर रिपोर्ट दी है।