फफूंद। सोशल मीडिया पर मिट्टी ले जा रहे एक डंपर का वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले का संज्ञान लेकर जिला खनन अधिकारी ने जांच की। जांच में अवैध खनन की पुष्टि हुई। खनन विभाग ने कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र में रात होते ही अवैध खनन का कारोबार शुरू हो जाता है। रविवार रात फफूंद के गांव अकबरपुर में मिट्टी ले जा रहे डंपर का एक वीडियो वायरल हुआ। सोमवार सुबह मामले को संज्ञान लेने के बाद जिला खनन अधिकारी वशिष्ट यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में मौके पर एक-एक मीटर के गड्ढे मिले।
जिला खनन अधिकारी ने बताया कि जांच में अवैध खनन पुष्टि हुई है। विभाग से गांव अकबरपुर में खनन करने की कोई अनुमति नहीं ली गई है। जिन किसानों के खेत से मिट्टी उठाई गई है। उनकी तहसील प्रशासन की मदद से पहचान कराई जा रही है। किसानों को नोटिस देकर अवैध खनन करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।