फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दिनभर होती रही रिमझिम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Mon, 17 Aug 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-43- झमाझम बारिश से अजीतमल की सड़क पर हुआ जलभराव।संवाद
विज्ञापन
बिधूनाअजीतमल। करीब एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी व तेज धूप से परेशान लोगों को रविवार को मौसम ने बड़ी राहत दी। रविवार तड़के रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह से शुरू हुई बारिश रुक-रुककर पूरे दिन होती रही और देर शाम तक बूंदाबांदी जारी रही। अजीतमल समेत कुछ क्षेत्रों में बारिश तेज हुई। इससे जगह-जगह हुए जलभराव से लोग परेशान रहे। लगातार बादल छाए रहने से दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई।
विज्ञापन

एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था। रविवार सुबह से बारिश शुरू होने से मौसम में ठंडक आ गई। अजीतमल में सुबह करीब एक घंटे हुई झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जगह-जगह जलभराव व नालियां चोक होने से पानी निकासी व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आई।
पुराने मुगल रोड, चंद्रशेखर आजाद पार्क के सामने भी सड़क और फुटपाथ पर काफी देर तक पानी भरा रहा। इसके अलावा तहसील, कोतवाली, वन विभाग कार्यालय और अस्पताल के सामने भी जलभराव की स्थिति बनी रही। फुटपाथों पर पानी भर जाने से दुकानदारों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। करीब तीन से चार घंटे बाद पानी की निकासी हो सकी।
विज्ञापन


धान, मक्का और बाजरा की फसलों के लिए लाभदायक
रविवार को हुई बारिश किसानों के लिए भी राहत लेकर आई। खेतों में खड़ी धान की फसल के साथ मक्का और बाजरा की फसल को बारिश से अच्छा फायदा होने की उम्मीद है। किसानों के अनुसार, लंबे समय से उमस और गर्मी के बीच फसलों को बारिश की जरूरत थी। रिमझिम बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और फसलों की बढ़वार में मदद मिलेगी। इससे किसानों को सिंचाई के लिए इंजन और सबमर्सिबल चलाने पर होने वाला खर्च भी बच सकता है।

अस्पतालों में भी कम रहे मरीज
लगातार कई दिनों से पड़ रही उमसभरी गर्मी के कारण लोग विभिन्न समस्याओं से परेशान थे। गर्मी और उमस के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही थी। रविवार को मौसम ठंडा होने के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम दिखाई दी। लोगों ने राहत महसूस करते हुए कहा कि बारिश से वातावरण में ठंडक आने के साथ उमस भी कम हुई है।

फोटो-43- झमाझम बारिश से अजीतमल की सड़क पर हुआ जलभराव।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें