फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिल्ली को पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव सबसुखपुरवा में बिल्ली को बेरहमी से पीटने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पशु क्रूरता निवारण सोसाइटी की तहरीर और वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

दिल्ली पशु क्रूरता निवारण सोसाइटी की सदस्य रेनू ने दिबियापुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 14 अगस्त की रात करीब 10ः30 बजे सबसुखपुरवा निवासी संदीप उर्फ हंसराज ने एक बिल्ली को पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था, जो तेजी से वायरल हो गया।
संस्था ने पुलिस को सौंपे पत्र में कहा कि यह मामला पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत आता है। संस्था ने साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बिल्ली को मारने के आरोप से इनकार किया।
विज्ञापन

उसने दावा किया कि बिल्ली पालतू थी और उसने केवल नुकसान करने पर उसका वीडियो बनाया था। वहीं, संस्था की सदस्य रेनू ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचकर बिल्ली की तलाश कर रही हैं। यदि बिल्ली जीवित मिलती है, तो उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची वहां, ग्रामीणों ने पूछताछ में बताया कि बिल्ली मरी नहीं है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें