फोटो 13 एयूआरपी 18- मेडिकल कालेज की जमीन का निरीक्षण कर निर्देश देते कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राज?
- फोटो : AURAIYA
फदिबियापुर के विधायक एवं कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने बुधवार को बरमूपुर में मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जल्द से जल्द निविदा प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। मालूम हो कि मेडिकल कालेज निर्माण के लिए शासन ने 20 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है।
ग्राम पंचायत सेहुद के मजरा बरमूपुर की 15.20 एकड़ भूमि पर जिला चिकित्सालय को उच्चीकृत कर राजकीय मेडिकल कालेज की स्थापना की जानी है। 14 मार्च 2020 को राजकीय मेडिकल कालेज औरैया के निर्माण के लिए व्यय वित्त समिति की बैठक में 244.3290 करोड़ की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है।
इसके बाद 20 करोड़ रुपये की धनराशि शासन से अवमुक्त भी कर दी गई है। बुधवार की दोपहर कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने मेडिकल कालेज की प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया।
उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जल्द से जल्द निविदा प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। लाखन सिंह ने बताया कि उनका प्रयास है कि मेडिकल कालेज का निर्माण जल्द से जल्द शुरू हो जाए। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी एई आरएस यादव, जेई अरुण कुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।