औरैया में दो और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस देश भर में तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। औरैया जिले में बुधवार को दो और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या आठ पहुंच गई है।
संक्रमित मरीज के छोटे भाई समेत एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये लोग अहमदाबाद से लौटे थे। दोनों मुकुटपुर गांव के रहने वाले है। दोनों पॉजिटिव मरीजों को तिर्वा कन्नौज भेजने की तैयारी की जा रही है। औरैया जिले में अब तक 21 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 13 मरीज ठीक हो चुके हैं।