फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती के बाद धान की उठान में तेजी

विज्ञापन
फोटो 28 एयूआरपी 25 - अजीतमल क्रय केंद्र पर लगे धान को ट्रक में लोड करते श्रमिक। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। क्रय केंद्रों से खरीदे गए धान की उठान काफी धीमी गति से हो रही है। इससे क्रय केंद्रों पर धान के चट्टे लग गए हैं। केंद्रों पर जगह के अभाव में खरीद प्रभावित होने लगी है। डीएम ने इस पर नाराजगी जताई है। साथ ही उठान तेजी से कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने एडीएम समेत सभी एसडीएम को धान के उठान पर नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में शनिवार की शाम तक 50 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 39 खरीद केंद्रों द्वारा 14047.54 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। विपणन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सात हजार मीट्रिक टन धान राइस मिलर्स को दे दिए गए हैं। करीब साढ़े सात हजार मीट्रिक टन से अधिक धान क्रय केंद्रों पर भंडारित है। पिछले कई दिनों से क्रय केंद्रों पर क्षमता से अधिक धान भंडारित होने व जगह के अभाव में खरीद प्रभावित होने की शिकायत मिल रही है। भंडारित धान को लेकर डीएम अभिषेक सिंह बराबर नजर बनाए हुए हैं। केंद्रों पर जिस गति से खरीद हो रही है, उसी गति से उठान कराने के डीएम ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
डीएम ने निर्देश दिए हैं कि एक या दो दिन से अधिक धान भंडारित न रखने के कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कहा कि अगर कहीं भी उठान न होने की जानकारी मिली तो संबंधित एजेंसी व केेंद्र प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने औरैया, बिधूना व अजीतमल एसडीएम को प्रतिदिन उठान की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। इधर, डीएम के निर्देश के बाद युद्धस्तर से धान की उठान युद्ध स्तर पर शुरू करा दी गई है। शनिवार को क्रय केंद्रों पर उठान जारी रहा।
विज्ञापन

जिम्मेदार बोले
जिले में खरीद निर्बाध रूप से चल रही है। धान के उठान की नियमित समीक्षा की जा रही है। व्यवस्था के नियमित रूप से संचालन के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन

-अभिषेक सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें