फोटो-16- अशोक कुमार। फाइल फोटो। स्रोत पुलिस
बेला (औरैया)। थाने के सरकारी आवास में सोमवार रात एक दरोगा की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण थाना पलनवा, गांव बहु एरवा निवासी अशोक कुमार (55) श्रीवास्तव बेला थाने में दरोगा थे। वह साल 2001 में उपनिरीक्षक पद पर भर्ती हुए थे। जून 2025 से वह आरटीसी फतेहगढ़ में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
होली पर छुट्टी मिलने के बाद वह सोमवार दोपहर ही वापस बेला थाना स्थित अपने आवास पहुंचे थे। परिजन के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे अशोक कुमार को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। पत्नी अर्चना ने शोर मचाया तो थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा। उन्हें निजी वाहन से डॉ. भीमराव आंबेडकर मेडिकल कॉलेज कन्नौज ले जाया गया, वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक का बेटा आयुष (24) दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा है और बेटी आयुषी (22) एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ रही है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। अंतिम संस्कार कन्नौज के मेहंदी घाट पर किया गया। (संवाद)